{"_id":"582c9b094f1c1b7c228ffa1a","slug":"cylinder-leakage-fire-the-mother-and-son-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर लीकेज से लगी आग, मां-बेटा झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर लीकेज से लगी आग, मां-बेटा झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली के कौंढ़ा गांव में गैस सिलेंडर लीकेज होने से मां-बेटा झुलस गए। सिलेंडर की आग बुझाने के प्रयास में दुकान का सामान भी जल गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से मां बेटा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
देहात कोतवाली के कौंढ़ा गांव निवासी राजेश की पत्नी छोटी बिटिया (45) बुधवार सुबह दस बजे रसोई में गैस चूल्हे पर खाना पकाने गई थी। चूल्हा जलाते समय सिलेंडर लीकेज होने के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आकर बचाव के लिए चीख पुकार मचाई। चीख सुनकर घर के बाहर किराने की दुकान में बैठा बेटा शिवम (25) बचाव करने पहुंचा। आग की परवाह किए बिना ही सिलेंडर बाहर ले आया, लेकिन दुकान के पास सिलेंडर गिर गया। इससे दुकान में भी आग लग गई जिससे दुकान का सामान भी आग की चपेट में आकर जलने लगा। आग लगने की जानकारी होने पर पहुंचे पड़ोसियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान का सामान जल गया। जबकि सिलेंडर बाहर लाते समय शिवम भी झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से आग से झुलसे मां बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेश के मुताबिक आग से दुकान में 70 हजार का सामान जल गया।
विज्ञापन