{"_id":"62b9f31915bd4b6c2660012e","slug":"cyclist-student-killed-in-car-collision-one-injured-hardoi-news-knp704624820","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत,एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत,एक घायल
विज्ञापन
फोटो-15- मौके पर दुर्घटनाग्रस्त कार व साइकल
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। हरदोई मार्ग पर साइकिल सवार छात्र को टक्कर मारकर कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इससे साइकिल सवार छात्र और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमौर निवासी पुष्पेंद्र (18) बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। सोमवार की सुबह वह साइकिल से पिहानी जा रहा था। रास्ते में हरदोई-पिहानी मार्ग पर मजार के पास सामने से आई कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई।
साइकिल सवार पुष्पेंद्र और कार चालक पिहानी के मोहल्ला नागर निवासी तौफीक (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
डॉक्टर ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। कार चालक का इलाज चल रहा है। पुष्पेंद्र तीन भाइयों में छोटा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।