फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CVO Office leaking roof

सीवीओ कार्यालय की टपक रही छत

Fri, 12 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Fri, 12 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
सीवीओ कार्यालय की टपक रही छत
विज्ञापन

पानी जाने से कंप्यूटर सिस्टम फुंका
सीडीओ ने सात दिन में टंकी हटाने के दिए थे निर्देश
निर्देशों के बाद भी आरईएस विभाग ने नहीं हटाई टंकी
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। विकास भवन के विभागीय कार्यालय सीडीओ के निर्देशों की भी अनसुनी कर रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण आरईएस विभाग है। निर्देश दिए सात दिन गुजर जाने के बाद भी आरईएस विभाग ने छत पर गलत तरीके से रखी टंकियों को नहीं हटाया। इससे पशु पालन विभाग के कार्यालय की छत पर पानी रिसना बंद नहीं हुआ है। छत से पानी टपकने से सीवीआे कार्यालय में रखा कंप्यूटर सिस्टम फुंक गया है।
विकास भवन के प्रथम तल पर पशु पालन विभाग का कार्यालय है और इसके ठीक ऊपर द्वितीय तल पर आरईएस विभाग के आगे की खुली छत है जिस पर पानी की निकासी की जगह आरईएस विभाग ने पानी की टंकी रखी हैं। पशुपालन विभाग के कर्मियों की माने तो नाली में बारिश का पानी टंकियों की रुकावट के चलते रुका रहता है। जिसके चलते ठीक पालन विभाग की छत टपकने लगी है। शिकायत के बाद भी सुधार न होने पर पशु पालन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम से शिकायत की। उन्होंने भी आरईएस के अधिकारियों को इस समस्या का निस्तारण कराते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

निर्देशों के बाद सात दिन बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस है। आलम यह है कि दो दिन पूर्व पानी टपकने के बाद पशु पालन विभाग कार्यालय में रखे कंप्यूटर में पानी चला गया और वह फुंक गया। विभागीय कार्य प्रभावित होने के बाद एक बार फिर से पशु पालन विभाग विभाग के अधिकारी व कर्मियों ने सीडीओ राधेश्याम को शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
पशु पालन कार्यालय में दो कमरे हैं। एक कमरे की छत के नीचे कंप्यूटर और मैं बैठता हूं। रात में बारिश का पानी छत पर जमा रहने के बाद टपकता रहा, जिसके बाद सोमवार को कंप्यूटर खराब हो गया। छतें पसीजी हैं कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। - जेएन पांडे, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी  




इंसेट
विकास भवन के निरीक्षण के दौरान पशु पालन विभाग के कर्मियों ने शिकायत की थी। जिसके बाद उन्होंने निर्देश भी दिए थे। यदि निर्देशों का पालन नहीं हुआ है तो वह स्वयं इस बाबत देखेंगे। - राधेश्याम, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed