फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CSN will begin in the college Professional Course

सीएसएन कॉलेज में शुरू होंगे प्रोफेशनल कोर्स

Fri, 21 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 21 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
CSN will begin in the college Professional Course

सीएसएन पीजी कालेज में व्यवस्थाओं को सुधारने को

विज्ञापन
गुरुवार को डीएम/अध्यक्ष रमेश मिश्र ने सलाहकार समिति के साथ कालेज परिसर का जायजा लिया और बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होेंने कहा कि कालेज में प्रोफेशनल व सेल्फ फाइनेंस कोर्स शुरू होने से यहां के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

वहीं आर्थिक रूप से कालेज को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि महाविद्यालय का सुदृढ़ीकरण किया जाए और एमबीए, मास कंयुनिके शन व एनीमेशन सहित प्रोफेशनल कोर्स के प्रस्ताव तैयार कर विश्वविद्यालय को भेजे जाएं। इन कोर्सों के शुरू होने से यहां के विद्यार्थियों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि छात्र और छात्राओं को जागरूक करने के लिए मोटीवेशनल लेक्चर आयोजित कराएं तथा कालेज परिसर में आडीटोरियम के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया जाए। प्रभारी प्राचार्य डा. अनिल कुमार सिंह से स्टाफ की जानकारी ली। उन्होेंने बताया कि 44 पदों के सापेक्ष मात्र छह प्रवक्ता व नान टीचिंग स्टाप में 55 के सापेक्ष 18 लोग हैं।

ऐसे में 2500 विद्यार्थियों को पढ़ाने में काफी कठिनाई आ रही है। इस पर डीएम ने कहा कि स्टाफ को बढ़ाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार कर विवि कुलपति को भेजे। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन, वरिष्ठ पत्रकार दीपक द्विवेदी, शिक्षाविद् डा. मोहम्मद अख्तर खान व समाजसेवी नरेश गोयल मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed