{"_id":"695560d6be6f4914b807760d","slug":"crowds-of-pilgrims-flock-to-the-holy-places-on-new-years-day-train-reservations-full-hardoi-news-c-213-1-hra1004-142660-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नए साल पर देव स्थल जाने वालों की बढ़ी भीड़, ट्रेन में आरक्षण फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नए साल पर देव स्थल जाने वालों की बढ़ी भीड़, ट्रेन में आरक्षण फुल
विज्ञापन
हरदोई। नया साल माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ ही मनाने की तैयारियां लोगों ने पहले ही पूरी कर ली हैं। यही वजह है कि जम्मू तवी और कटरा रूट की प्रमुख ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बनी हुई है। इतना ही नहीं नए साल पर काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी समेत हरिद्वार और अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग चल रही है।
नया साल आते ही कई लोग सोचते हैं कि इसकी शुरुआत भगवान के दर्शन से की जाए। वहीं, स्कूलों में छुट्टी भी हो गई है। ऐसे में देव स्थलों पर जाकर नया साल मनाने के लिए लोगों ने आरक्षण भी करा लिए हैं। बुधवार से लोगों ने देव स्थलों पर जाना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में स्थिति यह है कि जिले से होकर जम्मूतवी व कटरा जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। ट्रेन 13151 सियालदह एक्सप्रेस, ट्रेन 12469 कानपुर जम्मूतवी और ट्रेन 15651 लोहित एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। कानपुर जम्मूतवी में 14 जनवरी तक नो रूम तक हो चुका है। इसी प्रकार बनारस के लिए 13006 पंजाब मेल में नोरूम, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और 13010 दून एक्सप्रेस में 150 के ऊपर प्रतीक्षा सूची चल रही है। हरिद्वार के लिए भी 15119 बनारस दून एक्सप्रेस में नो रूम और दून एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची है।
खाटू श्याम और बाबा नीम करौरी जाने वालों की भीड़
हरदाेई। नैनीताल के भवाली में बाबा नीम करौरी के दर्शन के लिए भी जिले से तमाम श्रद्धालु जाते हैं। जिले से होकर बाघ एक्सप्रेस काठगोदाम तक जाती है। यह ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त होने के कारण सप्ताह में दो दिन नहीं आ रही है। ऐसे में ट्रेन में यात्रियों काे आरक्षण नहीं मिल पा रहे हैं। यात्रियों को बसों व निजी वाहनों से जाना पड़ रहा है। जयपुर के रींगस स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए भी लोग निजी वाहन से या फिर फर्रुखाबाद से ट्रेन पकड़ते हैं। ऐसे में बसों में भी भीड़ नजर आ रही है।