{"_id":"641e52f86afa660cd8308e76d7591aba","slug":"cross-bow-federation-cup-excitement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास बो फेडरेशन कप को लेकर उत्साह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास बो फेडरेशन कप को लेकर उत्साह
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से शुरू हो
विज्ञापन
रहे क्रास बो फेडरेशन कप को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है। शनिवार
देरशाम तक इसकी तैयारी पूरी कर ली गई। प्रतियोगिता में गुजरात, पश्चिम
बंगाल सहित विभिन्न प्रांतों से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
दो दिवसीय क्रास बो फेडरेशन कप को लेकर शनिवार को ही आल इंडिया स्तरीय प्रतिनिधि मंडल भी स्टेडियम पहुंच गया। क्रास बो के इंडिया प्रेसिडेंट अनिल कौशिक, सचिव नरेंद्र सिंह, वेस्ट बंगाल के सचिव जोयम मोंडल व फेजल आदि शनिवार को स्टेडियम पहुंचे और अभ्यास शुरू किया।
जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि 20 सितंबर को आए हुए प्रतिनिधियों के द्वारा क्रास बो फेडरेशन कप को लेकर जोर आजमाइश होगी। यह जिले के लिए पहली बार होगा कि क्रास बो को बढ़ावा देने के लिए आल इंडिया के सचिव मौजूद होंगे।
उध्ार, क्रास बो के आल इंडिया प्रेसिडेंट अनिल कौशिक ने बातचीत के दौरान बताया कि खेल के प्रति जुनून उस खेल को महान बनाता है। क्रास बो ऐसा ही एक खेल है जो अपनी पहुंच काफी हद तक बना चुका है और जल्द ही पूरे विश्व के खेल मैदानों के मानचित्रों व खिलाड़ियों के दिलों में राज करता दिखाई देगा।
वहीं क्रास बो के इंडिया सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि भारत में क्रास बो को हर गांव गलियारे तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। हालांकि अभी तक क्रास बो को वह स्थान नहीं मिल पाया है, जिसकी वह हकदार है।
उध्ार, वेस्ट बंगाल के सचिव जोयम मोंडल का कहना है कि प्रतिस्पर्धा हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। क्रास बो के साथ भी कुछ ऐसा ही है। हम सब क्रास बो को अपना खेल समझ आगे बढ़ाना चाह रहे हैं। काफी हद तक भारत में इस खेल को प्रिय भी बना चुके हैं।