फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crop water logged due to rajbaha break

रजबहा कटने से 100 बीघा फसलें पानी में डूबीं

Mon, 06 Jan 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
crop water logged due to rajbaha break
माइनर में हुए कटान से बहकर खेतों में जाता पानी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
बेहटागोकुल (हरदोई)। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा नहर से निकला बरखेरा रजबहा (माइनर) रविवार देर रात ग्राम रामापुर के पास कट गया। इसके कारण माइनर का पानी आसपास के 100 बीघा क्षेत्रफल में भर गया। खेतों में आलू और गेहूं की फसलें डूब गईं। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने माइनर बांधने का कार्य शुरू कराया। देर शाम माइनर बंधने से किसानों को कुछ राहत मिली। लेकिन उन्होंने मेहनत बेकार होने की बात कही है।
विज्ञापन

शारदा नहर से बरखेरा रजबहा निकला है। इस माइनर में कई दिन से आवश्यकता न होने के कारण पानी बंद था। इसके लिए सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिया था। रविवार रात अचानक रजबहे में पानी आ गया और ग्राम रामापुर के पास रजबहा कट गया। आसपास के खेतों में पानी भर गया। खेत कटने की सूचना पर किसान अरुण, प्रतिपाल, छोटेलाल, चंदन, रघुवीर आदि मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने माइनर बांधने की कोशिश भी की, लेकिन बहाव तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

कुछ ही देर में लगभग 100 बीघा क्षेत्रफल में स्थित खेतों में पानी भर गया। किसानों की आलू, गेहूं की फसल पानी में डूब गई। ग्रामीणों ने माइनर कटने की सूचना सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों को दी तो मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने कटान बंद करने की कवायद शुरू की। जेसीबी लगाकर कटान बांधी गई। पानी रोकने के लिए रजबहे का गेट बंद कर दिया गया। अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि रजबहा का गेट बंद था। किसी व्यक्ति ने देर रात गेट खोल दिया और जान बूझकर माइनर काट दी। उन्होंने बताया कि अवर अभियंता और सींचपाल की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान छोटेलाल ने बताया कि उसने दो बीघा खेत में गेहूं की बुवाई कर रखी थी। रजबहा कटने के कारण भरे पानी में पूरा खेत डूब गया। अब दोबारा बुवाई करनी होगी।

रामसरन ने बताया कि उसके खेत में भी पानी भर गया। खेत में गेहूं की बुवाई होने के बाद फसल तैयार हो रही थी। पानी सूखने के बाद पता चलेगा कि खेत में क्या बचा।
पप्पू के खेत में भी गेहूं की फसल तैयार हो रही थी। माइनर कटने से आए पानी में फसल डूब गई। उसका कहना है कि अब दोबारा ही बुवाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed