फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Crocodile in Garai drain, panic among villagers

Hardoi News: गरई नाले में मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 07 Jun 2024 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Crocodile in Garai drain, panic among villagers
पचदेवरा। क्षेत्र के खिरिया नरभा गांव के पास निकले गरई नाले के किनारे शुक्रवार को ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा। मगरमच्छ देखकर उधर से गुजर रहे लोग ठिठक गए। कुछ राहगीरों ने मोबाइल से मगरमच्छ की फोटो व वीडियो बना ली।
विज्ञापन

गरई नाले में मगरमच्छ की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की भीड़ और चहलकदमी की आहट लगते ही मगरमच्छ पानी में चला गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन दरोगा रामबाबू, आशीष पाल पहुंचे। उन्होंने वनकर्मी विजय द्विवेदी व ग्रामीणों के साथ मगरमच्छ की खोजबीन की लेकिन, मगरमच्छ का पता नहीं चला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ गरई नाले के किनारे पर बार-बार आता-जाता रहता है। वनकर्मियों के अनुसार यह मगरमच्छ नाले के पानी में कहीं से आ गया है। पानी में मगरमच्छ एक स्थान पर अधिक देर रुक नहीं रहा है। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को गरई नाले के पास सतर्कता के साथ आवाजाही की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed