फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   woman sitting on Kandon a fire caused by death

कंडों पर बैठ महिला ने लगाई आग, मौत

Tue, 09 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Tue, 09 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
woman sitting on Kandon a fire caused by death
death

टड़ियावां। थाना क्षेत्र के अहिरोरी कस्बा में महिला आग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी से इंकार किया है।

विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के रौरा निवासी फूलचंद्र ने पुत्री राजेश्वरी (44) की शादी 18 साल पूर्व अहिरोरी निवासी रमेश से की थी।

राजेश्वरी के तीन बच्चे हैं। दो माह पहले राजेश्वरी को दिमागी बुखार आया था। इसके बाद से वह मानसिक बीमार चल रही थी। मंगलवार सुबह रमेश व बच्चे घर से बाहर थे। इसी दौरान राजेश्वरी ने घर में कमरे के अंदर कंडे बिछाकर मिट्टी का तेल छिड़का। उसने कंडों पर बैठकर आग लगा ली। इससे वह जिंदा जल गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे आग की चपेट से निकाला, लेकिन उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे फूलचंद ने किसी आरोप से इंकार किया है। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना प्रभारी हेमंत राय ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। बताया कि परिजनों की तरफ से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed