फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman killed, man's body was found hanging from a tree

युवती की हत्या, पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 04 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 04 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, man's body was found hanging from a tree
बहोरनपुरवा में घटना स्थल का निरीक्षण करते सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान व अन्य - फोटो : अमर उजाला

बावन/हरदोई।  लोनार थाना क्षेत्र के बहोरवापुरवा गांव में शुक्रवार रात युवती की हत्या कर दी गई जबकि युवक की लाश खेतों में शीशम के पेड़ से लटकी मिली। युवती का रक्तरंजित शव हरदोई लोनार रोड किनारे युवक के ही एक मकान के बाहर पड़ा मिला। युवती न्यौरादेव के इंटर कॉलेज में पढ़ाती थी जबकि युवक वहां बाबू था। दोनों के परिजनों ने कॉलेज प्रबंधक पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके आधार पर पुलिस ने कॉलेज प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार युवक की मौत फांसी लगने से हुई है। उधर, युवती के हाथ के  नाखूनों में खाल मिली है। डीएनए की पुष्टि के लिए नमूने, स्लाइड व युवक के कपड़े फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे।  

विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के फदनापुर गांव मूल निवासी राजीव श्रीवास्तव शहर के मोहल्ला आलू थोक में किराए पर रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी हिमांशी उर्फ शीनू श्रीवास्तव (25) न्यौरादेव गांव स्थित राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षिका थी। इसी स्कूल में सतेंद्र उर्फ सुधीर (35) पुत्र रामशरण बाबू था। वह कॉलेज संचालक हर्षवर्धन सिंह की गाड़ी चलाने के साथ अन्य काम भी देखता था। जगदीशपुर गांव का मजरा बहोरवापुरवा गांव निवासी रामशरण का एक मकान हरदोई शहर के मोहल्ला आजाद नगर में भी है। 

विज्ञापन


सतेंद्र पत्नी सुनीता और आठ साल के बच्चे के साथ आजाद नगर वाले मकान में रहता था। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे हिमांशी स्कूल की स्टाफ बस से घर लौट गई थी। शाम करीब पांच बजे वह कागज जमा करने की बात कहकर घर से निकली। शाम पांच बजे ही सतेंद्र बहोरवापुरवा गांव वाले घर पहुंचा। वह छोटे भाई विजेंद्र की बाइक और सड़क किनारे वाले मकान की चाभी लेकर हरदोई जाने की बात कहकर निकल गया। रात में पति से फोन पर संपर्क नहीं होने पर सतेंद्र की पत्नी ने ससुर रामशरण को फोन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस पर उन्होंने सतेंद्र को फोन लगाया लेकिन मोबाइल स्विच आफ था।
 शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रामशरण सड़क किनारे वाले मकान पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि मकान के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चारपाई पर बिस्तर पड़े थे। चारपाई के नीचे थोड़ा खून पड़ा था। कमरे के बाहर छत पर और दीवार पर खृून पड़ा था। मौके पर सिर की हड्डी के टुकड़े और मांस के टुकड़े भी थे। मकान के नीचे दीवार के पास हिमांशी का शव पड़ा था। भारी वस्तु से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर लोनार थानाध्यक्ष एके राय, सीओ पीके सिंह, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा और एसपी राजीव मल्होत्रा मौके पर पहुंचे। 


पुलिस मौके पर जांच कर रही थी तभी सतेंद्र का शव उसके खेत के पास शीशम के पेड़ से लटका मिला। जूते पेड़ के पास रखे थे और पैंट पेड़ पर टंगी थी। सतेंद्र की पीठ और पैरों पर पिटाई के निशान थे। उसके पैरों और हाथों पर खून लगा था। इसके कुछ देर बाद कॉलेज प्रबंधक हर्षवर्धन सिंह हिमांशी की मां को लेकर बहोरवापुरवा पहुंच गए। युवक और युवती के परिजनों ने हर्षवर्धन सिंह पर हत्या का आरोप लगाया। इस पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है। युवती के हाथ के नाखून में खाल मिली है। पुलिस हत्या से पहले संघर्ष के बिंदु पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed