फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Weir shot aunt in dispute

मेड़ के विवाद में चाची को गोली मारी

Sun, 22 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 22 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Weir shot aunt in dispute
जिला अस्पताल में भर्ती घायल सोमवती। - फोटो : amarujala

हरियावां। थाना क्षेत्र के जगराइ गांव में रविवार सुबह चचेरे भाइयों के परिवारों में मेड़ का विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक युवक ने चाची को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


हरियावां थाना क्षेत्र के जगराइ गांव निवासी बुलाकी (52) और इंद्रपाल (55) चचेरे भाई हैं। दोनों ही परिवार गांव के बाहर कच्चे मकानों में रहते हैं। दोनों परिवारों में पैतृक खेत का विवाद चल रहा है। इसी विवाद में दोनों परिवारों में कई बार कहासुनी भी हो चुकी है। रविवार सुबह करीब छह बजे इंद्रपल की पत्नी सोमवती (48) घर से बाहर निकली।
विज्ञापन


अपने और बुलाकी के खेत के बीच घूरे के कूड़े से अस्थायी मेड़ देख उसका पारा चढ़ गया। रातों रात बनाई गई मेड़ टेढ़ी-मेढ़ी थी। इस बात पर सोमवती बुलाकी परिवार के लोगों को भला बुरा कहने लगी। इस पर बुलाकी और उसके बेटे राजकुमार, अखिलेश व मनोज भी घर से निकल गए। दोनों परिवारों में गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि राजकुमार ने तमंचे से फायर कर दिया। छाती पर गोली लगने से सोमवती वहीं गिर गई। ये देख इंद्रपाल अपनी जान बचाकर खेतों की तरफ भागा। ग्रामीणों की सूचना पर कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने घायल सोमवती को जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।


बुलाकी और उसके बेटे भी गांव से भाग निकले। महिला के बेटे हनुमंत की तहरीर पर पुलिस ने बुलाकी और उनके तीनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया जमीन के विवाद में महिला को गोली मारी गई है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी राजकुमार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed