{"_id":"5c436442bdec224a620fd436","slug":"weapon-factory-caught-2-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार
Sat, 19 Jan 2019 11:24 PM IST
gaurav gaurav
हरदोई
हरदोई
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
jail shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली कोतवाली पुलिस ने गोमती नदी के महादेव घाट से कुछ दूर अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह तमंचे, बारह शस्त्र, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विशेन ने बताया कि अतरौली के प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी को अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने गोमती नदी के महादेव घाट से कुछ दूर पुल के नीचे छापा मारा तो शस्त्र बना रहे लोग दिखे। पुलिस ने मौके से सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घरौली निवासी अनिल कुमार पुत्र विश्राम लोहार और अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पकरा निवासी संजय पुत्र सुंदरलाल को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि मौके से बारह बोर के तीन और 315 बोर के 3 तमंचे मिले हैं। बारह बोर की दो बंदूक, चार अद्धी, छह कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक वरुण कुमार शर्मा, शिवकांत मिश्रा और सिपाही सुनील कुमार तिवारी, संतोष कुमार सिंह, अजय बालियान, निशांत कुमार और जय प्रकाश बाजपेई को भी बधाई दी।
विज्ञापन