{"_id":"55373e35b2202616129dfd252806361e","slug":"two-truck-drivers-robbed-bucks-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रक के चालकों को मारपीट कर रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ट्रक के चालकों को मारपीट कर रुपये लूटे
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 13 Jan 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ रोड पर बदमाशों ने दो ट्रक चालक परिचालकों को मारपीट कर हजारों रुपये लूट ले गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इससे पूर्व भी क्षेत्र में कई घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
लखनऊ रोड पर एक बाइक शोरूम के पास दो ट्रक खड़े थे। उनके चालक ट्रक में सो रहे थे। रात में आठ दस बदमाशों ने ट्रक चालकों पर हमला बोलकर उनके पास से चालीस से पैंतालिस हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। ट्रक चालकों ने सुबह शोरूम मालिक को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह लोग ट्रक में बाइक लेकर आए थे। ट्रक चालक शिवमूर्ति यादव पुत्र जागेश्वर यादव निवासी कानपुर अपने साथी चालक के साथ गुड़गांव से बाइक लेकर हरदोई आया था। इससे पूर्व भी बदमाश नया गांव में संचालित पेट्रोल पंप के पास से बिजली का मोटर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
इससे पूर्व लालपालपुर के पास एक फार्म हाउस की छत तोड़ कर बीस से पचीस हजार का माल पार दिया था। लखनऊ रोड पर लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का महौल है। पुलिस आज तक एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।