{"_id":"595a86534f1c1b70108b4704","slug":"two-shops-steal-2-5-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों से ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों से ढाई लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
दुकान के पीछे लगी सेंध
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापनगर। कोतवाली क्षेत्र में कुं इया चौराहा के पास रविवार रात चोरों ने दो दुकानों में नकब लगाकर रुपये व सामान समेत करीब ढाई लाख का सामान समेट लिया। सुबह खेतों की तरफ पहुंचे दुकान मालिक ने नकब लगने की सूचना दुकानदारों को दी। पुलिस व फील्ट यूनिट की टीम ने घटना स्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपेर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर निवासी कमलाकांत क ा बेटा पिंकू की इलेक्ट्रॉनिक व मोबाइल की दुकान है। क ोतवाली क्षेत्र के कुंईया निवासी मुन्ना सिंह की हरदोई-प्रताप नगर रोड पर चौराहा के निकट दो दुकानें हैं। एक दुकान पिंकू ने किराये पर ले रखी है। जबकि दूसरी दुकान दौलतपुर गांव के ही हरद्वारी के पास है।
विज्ञापन
हरद्वारी डीजे व साउंड सिस्टम का काम करता है। दुकानों के पीछे मुन्ना सिंह का खेत है। पिंकू व हरद्वारी रविवार शाम करीब सात बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे खेतों की तरफ पहुंचे मुन्ना सिंह ने पीछे के हिस्से में हरद्वारी की दुकान में नकब लगी देखी। इसकी सूचना हरद्वारी को दी।
विज्ञापन
दुकान में नकब लगने की सूचना पर पिंकू व हरद्वारी मौके पर पहुंचे। दुकान का शटर खोला तो हरद्वारी की दुकान के अंदर की दीवार से पिंकू की दुकान में एक और नकब लगी दिखी। पिंकू ने दुकान खोली तो चोर गुल्लक से रु पये व सामान सामान समेट ले गए थे। पुलिस ने पड़ताल कर फील्ट यूनिट की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटवाए।
पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में दुकान से गुल्लक में रखे आठ हजार रुपये, 40 मोबाइल, पांच रेडियो, चार इनवर्टर , चार्जर, बैट्रियां समेत करीब ढाई लाख का सामान चोरी होना बताया है। कोतवाल कैलाश प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।