फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tilak ceremony excited young man injured in firing

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग में युवक घायल

Sun, 22 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 22 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tilak ceremony excited young man injured in firing
गन शॉट - फोटो : प्रतीकात्मक

हरपालपुर।  अरवल थाना क्षेत्र के खद्दीपुर-चैनसिंह गांव में शनिवार रात तिलक के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के दौरान क्षेत्र मेें फायरिंग हो रही है और पुलिस को इसकी खबर तक नहीं। थानाध्यक्ष मामले को सिरे से नकार रहे हैं। 

विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के खद्दीपुर चैनसिंह गांव निवासी राजबहादुर के बेटे अमन का शनिवार को तिलक था। रात करीब नौ बजे तिलक का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें अन्य लोगों के साथ गांव का मोहित (20) भी मौजूद था।
विज्ञापन


तिलक की रस्मों के बीच तमंचे से हर्ष फायरिंग होने लगी। जिससे एक गोली मोहित को लग गई। इससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन मोहित को निजी अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों ने हर्ष फायरिंग में मोहित के घायल होने की सूचना थाना पुलिस को रात में ही दे दी। इसके बावजूद पुलिस सुबह तक गांव नहीं पहुंची। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि हमारे क्षेत्र में कहीं भी हर्ष फायरिंग की सूचना नहीं मिली है।


अगर कहीं कोई घटना हुई है तो उसकी जांच कराएंगे। पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने बताया कि मामले की जानकारी कर एसओ को गांव भेजता हूं। अगर हर्ष फायरिंग हुई है तो रिपोर्ट दर्ज कर फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार किया जाएग्रा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed