{"_id":"58e293544f1c1b4c3e5b54d6","slug":"three-days-after-the-robbery-police-hands-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को उन्नाव के युवक से हुई लूट का पुलिस तीन दिन बाद खुलासा करने में नाकाम रही है। बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात की थी। युवक बाइक से बहन को उसके ससुराल मटियापुर गांव भेजने आ रहा था।
विज्ञापन
उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर हमजा गांव निवासी यारमोहम्मद पुत्र इलियास व बहन रूबी को बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को लूट लिया था। रूबी का ससुराल मल्लावां कोतवाली मटियापुर गांव में है। रूबी कुछ दिन पहले मायके गई थी।
विज्ञापन
वह भाई के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र में कटरा बिल्हौर-हाईवे पर गौरी चौराहा के निकट सफेद रंग की बाइक से आए बदमाश रूबी का बैग लूट ले गए थे। बैग में रुपये व गहने समेत करीब 2 लाख के जेवर थे।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की थी। वारदात को तीन दिन होने के बाद पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। कोतवाल भगवान सिंह का कहना है कि प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।