फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three cars were stolen, two arrested

चोरी की तीन कारें मिलीं, दो गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 15 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three cars were stolen, two arrested
पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोरी के आरोपी। - फोटो : amarujala

हरदोई। लोनार पुलिस ने शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने चार पहिया वाहनों की चोरी करने की बात बताई। आरोपी फर्रुखाबाद और एटा जिले के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से चोरी की तीन कार बरामद हुई। एएसपी ने पुलिस लाइन में रविवार को इसका खुलासा किया।

विज्ञापन


एसपी राजीव मल्होत्रा के निर्देश पर जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को लोनार थाना प्रभारी एके राय की अगुवाई में सवायजपुर तिराहा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी में दोनों के पास से दो अवैध असलहे व चार कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


पूछताछ में उनकी पहचान साकेत और घनश्याम निवासी कटरा रहमत खां निकट बड़ी मस्जिद थाना कायमगंज फर्रुखाबाद के तौर पर हुई। पूछताछ में दोनों ने कार चोर करने की बात स्वीकार की। उनके कब्जे से चोरी की दो टाटा सूमो गोल्ड और स्कार्पियो बरामद हुई। दोनों आरोपियों ने एटा के थाना अलीगंज के केल्ठा गांव निवासी वीटू यादव पुत्र नेपाल सिंह के साथ कार चोरी करने क ी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एएसपी पश्चिमी लक्ष्मी निवास मिश्र ने कार चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया। बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गैंग का एक अन्य सदस्य फरार है। बताया की उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि गैंग के सदस्य कार चोरी कर इंजन व चेंचिस और नंबर प्लेट बदलकर गाड़ियों को बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed