फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Then the thief entered the house in Lalpalpur

लालपालपुर में फिर एक घर में घुसे चोर

Fri, 20 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 20 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Then the thief entered the house in Lalpalpur
चोरी - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई। शहर क ोतवाली के लालपालपुर गांव में गुरुवार रात चोरों ने फिर एक घर को निशाना बनाने का प्रयास किया। आहट होने पर परिजन जाग गए। इससे चोर भाग गए। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने हवाई फायरिंग की। सूचना पर सीओ सिटी व कोतवाल ने गांव पहुंचकर पड़ताल की।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के लालपालपुर गांव निवासी राम स्वरूप के घर गुरुवार रात करीब एक बजे छत के रास्ते से चोर घुसे। आहट मिलने पर राम स्वरूप की पत्नी जाग गई और शोर मचा दिया। उसके शोर मचाने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर रामस्वरूप के घर के बाहर ग्रामीण आ गए और चोरों का पीछा करने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने हवाई फायरिंग भी की। ग्रामीणों की सूचना पर करीब दो बजे सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान और  कोतवाल कमलेश नारायण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों से पूछताछ के बाद उन्होंने यूपी डायल 100 टीम को गांव के आस-पास मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। चोरों के दुस्साहस को लेकर ग्रामीणों में चर्चा है कि चार दिन पहले गांव के दो घरों से चोर लाखों का सामान समेट ले गए थे। जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। इसी के चलते निर्भीक चोर फिर से वारदात का प्रयास कर रहे हैं। चोरों की आहट से ग्रामीण भयभीत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed