फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The young man's body was found in bushes, murder suspected

झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 31 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 31 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found in bushes, murder suspected
death

हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे रविवार की सुबह झाड़ियों में युवक का शव मिला। दाहिने हाथ व पैर में चोट के निशान मिले हैं। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी अमित (18) पुत्र सुरेश शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। पिता सुरेश ने बताया देर रात तक अमित घर नहीं लौटा। इस पर उसकी खोजबीन की गई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को उसने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार की झाड़ियों से दुर्गंध आने पर देखा तो वहां शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों से निकलवाया। उसके हाथ व पैर में जख्मों के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंचे परिजन ने उसकी शिनाख्त अमित के रूप में की। पिता सुरेश ने हत्या की आशंका जताई है। उसने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में थाना प्रभारी बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक के लापता होने के संबंध में पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। वह तीन भाइयों में मझिला और अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed