फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The woman in front of a police club Tppebaji

पुलिस क्लब के सामने महिला से टप्पेबाजी

Sun, 25 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 25 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The woman in front of a police club Tppebaji
chain - फोटो : amar ujala

हरदोई।  शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस क्लब के सामने रविवार को टप्पेबाजों ने महिला का पर्स पार कर दिया। महिला बालाजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने पैदल जा रही थी। टप्पबाजों ने रास्ते में रोककर ज्योतिष की बातों में उलझाकर वारदात को अंजाम दिया। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के  मोहल्ला चंदीपुरवा निवासी शिव कुमार तिवारी की पत्नी मधू तिवारी (45) का रिश्तेदार बालाजी अस्पताल में भर्ती है। दोपहर करीब दो बजे वह घर से रिक्शा से पुलिस लाइन तक आई थी। वहां से पैदल जिला अस्पताल रोड स्थित बालाजी अस्पताल जा रही थी। रास्ते में पुलिस क्लब के सामने पीछे से आए टप्पेबाज ने उनको रोककर बाबा रामदेव के योग शिविर लगने का स्थान पूछा।
विज्ञापन


मधू तिवारी ने जानकारी से इनकार किया। जब तक दूसरा टप्पेबाज भी उनके पास आ गया। इस दौरान पहले आए टप्पेबाज ने उनको परेशान होने की बात कहकर रोक लिया और ज्योतिष से परेशानी दूर करने की बात कही। इसी दौरान दूसरा टप्पेबाज उनका पर्स झपटकर मोहल्ला चीलपुरवा की तरफ की गली में भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा टप्पेबाज उसे पकड़ने की बात कहते हुए उसके  पीछे भाग गया। करीब पांच मिनट इंतजार करने के बाद सुधा के शोर मचाने पर आस-पास के दुकानदार उनके पास पहुंचे। सूचना पर कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय पहुंचे और पूछताछ की। महिला ने पर्स में एक हजार रुपये, सोने की चेन व सोने की अंगूठी होना बताया।


महिला के अनुसार पहला टप्पेबाज काला जैकेट काली पैंट पहने था और काफी मोटा था। जबकि दूसरा सफेद चेकदार शार्ट व जैकेट पहने था और काफी दुबला था। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed