फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The woman had called Satyavir by phone call

युवती ने सत्यवीर को फोन करके बुलाया था घर

Tue, 09 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 09 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
The woman had called Satyavir by phone call
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala

हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के सवायजपुर कस्बा में सोमवार को गोली से पाली थाना क्षेत्र निवासी युवक की मौत हो गई थी और युवती घायल हुई थी। मृतक के परिजनों ने युवती और उसके पति पर युवक  की हत्या कर अंगूठी, चेन व डेढ़ लाख रुपये छीनने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पाली थाना के खितौली निवासी राम किशोर यादव का बेटा सत्यवीर यादव (32) ने सवायजपुर में करीब एक साल से किराये पर दुकान ले रखी थी। दुकान मालिक की बेटी भी पड़ोस की दुकान में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। इसके चलते सत्यवीर युवती के घर आता-जाता था।
विज्ञापन


17 अप्रैल को युवती की शादी हो गई थी। कुछ दिन पहले वह ससुराल से मायके आ गई थी। मंगलवार को युवती की विदाई थी। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे सत्यवीर युवती के घर गया था। करीब 15 मिनट बाद ही गोली चलने की आवाज पर पड़ोसी पहुंचे तो कमरे में सत्यवीर की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसक ी बायीं कनपटी पर गोली लगी थी। युवती भी बायीं कनपटी में गोली लगने से घायल पड़ी थी। युवती की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने युवती को लखनऊ रेफर कर दिया था।

पुलिस ने कमरे से तीन असलहा और दो खोखे कारतूस बरामद किए थे। अस्पताल में पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए थे। जिसमें उसने बताया था कि सत्यवीर रुपये मांगने आया था। रुपये नहीं देने पर पहले उसे गोली मार दी फिर खुद को गोली मार ली।

पुलिस ने युवती की तहरीर पर मृतक के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई राजवीर का कहना है कि सोमवार को सत्यवीर को टेंपो के चालान का 85 हजार रुपये जमा करना था और कुछ रुपये बैंक में जमा करने थे। उसने मां से डेढ़ लाख रुपये लिए थे।

बताया कि उसे भी कुछ काम था। इसके चलते सत्यवीर के साथ ही दुकान पर आया था। क रीब 12 बजे दुकान मालिक की बेटी ने फोन कर सत्यवीर को घर बुलाया था। राजवीर ने बताया कि उसके जाने के बाद वह भी घर चला गया था। दोपहर करीब दो बजे जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचा था।


बताया कि पुलिस को तलाशी में सत्यवीर के पास से रुपये नहीं मिले थे। इसके साथ ही तीन अंगूठी व चेन भी नहीं थी। राजवीर ने युवती उसके पति व दो अन्य पर रुपयों के लालच में गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि इस संबंध में मृतक के परिजनों की तरफ से उन्हें तहरीर नहीं मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed