{"_id":"5894c7544f1c1b313de84c11","slug":"the-thief-took-the-cash-you-got-wall-pot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार फांद चोर ले गए नकदी-बर्तन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार फांद चोर ले गए नकदी-बर्तन
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : प्रतीकात्मक
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल पालपुर गांव में गुरुवार को फिर चोरी की वारदात हुई। चोर नकदी, बर्तन समेट ले गए। सूचना पर चौकी पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल पालपुर गांव में 19 दिन में चोरी की तीन वारदातें हो चुकी हैं। दो घरों में चोरी का प्रयास किया गया। गुरुवार रात चोरों ने शिवचरन के घर चोरी की। उस दौरान शिवचरन घर के बाहर छप्पर के नीचे सोया था।
विज्ञापन
उसका बेटा जगन्नाथ व पत्नी एक कमरे में सो रहे थे। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और जगन्नाथ के कमरे में बाहर से कुंडी डाल दी। दूसरे कमरे का ताला तोड़कर बक्से मेें रखे 5000 रुपये व बर्तन उठा ले गए। सुबह परिजनों को चोरी का पता चला।
विज्ञापन
पीड़ित की सूचना पर चौकी पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। इसके पहले 15 जनवरी को शिक्षक कमलेश द्विवेदी के घर से करीब 15 लाख, वीरेद्र सिंह के घर से 40 हजार के नकदी व जेवर चोर चुरा ले गए थे। 19 जनवरी को राम स्वरूप और 22 जनवरी को रूक मंगल के घर चोरी का प्रयास किया गया।