फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The storm troopers in Guwahati Express

गुहावटी एक्सप्रेस में फौजियों ने किया हंगामा

Sat, 07 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 07 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
The storm troopers in Guwahati Express
बालामऊ स्टेशन पर जांच करते आरपीएफ सिपाही। - फोटो : अमर उजाला

बघौली/कछौना। लालगढ़ से चलकर गोहाटी जा रही डाउन रूट की गोहाटी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में फौजियों ने जमकर उत्पात मचाया। सीआरपीएफ के जवानों ने जनरल डिब्बे पर कब्जा कर यात्रियों के साथ मारपीट की जिससे गुस्साएं यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को बघौली आउटर पर रोक दिया और डिब्बे से उतरकर पटरी पर धरना देकर बैठ गए। सूचना मिलते ही थाना बघौली के एसआई व आरपीएफ कमांडर मौके पर पहुंचे और फौजियों की खोज की लेकिन वर्दी में न होने की वजह से उन्हें ढूंढा नहीं जा सका। फिलहाल उच्चाधिकारियों को सूचित कर 23 मिनट आउटर पर ट्रेन खड़ी रहने के बाद लखनऊ रवाना हुई।

विज्ञापन


लखनऊ जा रही डाउन रूट की गोहाटी एक्सप्रेस में फौजियों ने जनरल डिब्बे में यात्रियों के साथ जमकर मारपीट की। शुक्रवार की शाम को करीब छह बजे लालगढ़ से गोहाटी जा रही 15910 गोहाटी एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सीआरपीएफ के जवानों ने कब्जा कर लिया। आरोप है कि सीआरपीएफ के करीब 30 से 40 जवानों ने जनरल बोगी में बैठे यात्रियों के साथ गाली गलौज की और मारने पीटने लगे। जिस पर गुस्साएं यात्रियों ने भी ट्रेन में चेन पुलिंग कर दी और ट्रेन को बघौली स्टेशन के आउटर पर ही रोक लिया। यात्री ट्रेन से उतरकर इंजन के आगे पटरी पर बैठ गए। ट्रेन रोके जाने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। बघौली स्टेशन मास्टर देवेश राजवंशी ने हरदोई स्टेशन के अधिकारी और कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


बघौली थाने के एसआई राम निवास व कछौना आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और यात्रियों से सीआरपीएफ जवानों के बारे में जानकारी ली। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने वर्दी नहीं पहन रखी थी और खुद को सीआरपीएफ के जवान बता रहे थे। पुलिस व आरपीएफ ने बोगी में जाकर जांच की लेकिन सीआरपीएफ के जवान पकड़े नहीं जा सके। यात्रियों को समझा बुझाकर स्लीपर बोगी में बिठाया गया। बघौली आउटर से करीब 23 मिनट बाद ट्रेन रवाना की गई। उधर, बालामऊ स्टेशन पर आरपीएफ कमांडर बचे सिंह ने भी बोगी की जांच की लेकिन यात्री किसी को नहीं पहचान सके। आरपीएफ कमांडर बचे सिंह ने बताया कि वर्दी में न होने की वजह से कोई पकड़ा नहीं जा सका। उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed