फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The stone timber felling, seven injured

लकड़ी कटान को लेकर पथराव, सात घायल

Sun, 17 Apr 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 17 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
The stone timber felling, seven injured
घायल - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में सूखे पेड़ की लकड़ी काटकर उठा ले जाने को लेकर दो गांव के लोगों के बीच पथराव हो गया। इसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों पक्षों ने चार-चार लोगों को नामजद कराया है।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गलखेरिया और खुटेना के मध्य एक सूखा पेड़ था, जिसको खुटेना गांव निवासी सत्यराम यादव ने अपना बताकर शुक्रवार की शाम को काट डाला और उसकी लकड़ी उठा ले गए। इस पर गलखेरिया निवासी अचल त्रिपाठी ने विरोध किया। उनका कहना था कि यह ग्राम सभा की जमीन में पेड़ था। इसको लेकर दोनों गांव के लोगों के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर दोनों गांव के लोग एकत्रित हो गए और ईंट पत्थर चलाने लगे। इससे गलखेरिया निवासी अचल त्रिपाठी (24), संजय त्रिपाठी (38), सुशील (18), कपिल (22), दिलीप (26) और खुटेना निवासी सत्यराम (35) और भैया लाल (40) घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को खदेड़ कर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। इस घटना से दोनों गांव में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील और सत्यराम ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल परशुराम कुशवाहा ने बताया कि चार- चार लोगोें को नामजद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed