{"_id":"584d9aee4f1c1be57c2c39dc","slug":"the-old-woman-lives-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा ने जहर खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता बेटी के प्रेमी के साथ जाने से आहत वृद्धा ने रविवार को जहर खाकर जान दे दी। शहर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्धा (60) के तीन बेटे व दो बेटियां हैं। वृद्धा ने सभी क ी शादी कर दी थी। सबसे छोटी बेटी की शादी चार साल पहले की थी।
छोटी बेटी का पति शराबी था। इसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। विवाद बढ़ने पर गांव में पंचायत हुई थी। दोनों के बीच छुटौती हो गई थी। इसके बाद से छोटी बेटी मायके में ही रह रही थी। करीब तीन महीना पहले छोटी बेटी पड़ोस के गांव निवासी प्रेमी के साथ चली गई थी। बेटी के प्रेमी के साथ भाग जाने से वृद्धा आहत थी।
मृतका के पति ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार सुबह वृद्धा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती के प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। उसकी तलाश की जा रही है। वृद्धा के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामले की अभी उनको कोई जानकारी नहीं मिली है।