{"_id":"a3a7bc080c643fab746dd66d0e2adb82","slug":"the-dispute-in-the-way-of-the-young-man-killed-by-ax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
हरपालपुर थाना क्षेत्र के परसपुर के मजरा बिजुलईखेड़ा में रास्ते के विवाद
विज्ञापन
में युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा गया और बाद में कुल्हाड़ी का वार कर
मार डाला गया । घटना से गांव में सनसनी फैल गई । सूचना मिलने पर पहुंची
पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ करते हुए घटनास्थल की जांच की। पुलिस
ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के
विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक कश्यप ने बताया कि मृतक की भाभी शुक्रवार को गांव में चकरोड से निकल रही थी। इस पर पड़ोस के ही रहने वाले आरोपियों ने चकरोड को निजी बताते हुए रास्ते से आने जाने से मना किया। इस पर संतोष कश्यप (40) पुत्र जयराम ने विरोध किया तो विवाद
होने के साथ जमकर गाली गलौज हुआ। उस समय समझाकर मामला शांत करा दिया गया। अगले दिन शनिवार की शाम को संतोष का इसी बात को लेकर गाली गलौज शुरू हुआ तो आरोपियों ने पहले उसे लाठी डंडों से जमकर पीटा और फिर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी । मृतक के छह पुत्र और दो पुत्री हैं। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना
मिलने पर थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि संतोष शराब पीकर गालीगलौज कर रहा था। इसी को लेकर हुए विवाद हुआ था। मृतक की पत्नी गीता की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।