फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The bloody conflict in Bjehra ground, several injured

जमीन को लेकर बजेहरा में खूनी संघर्ष, कई घायल

Thu, 28 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 28 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The bloody conflict in Bjehra ground, several injured
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

पिहानी (हरदोई)। इलाके के बजेहरा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों मेें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पथराव, मारपीट और बलवा करने के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


गांव के सत्येंद्र यादव व धन सिंह के बीच जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। सत्येंद्र यादव के पारिवारिक सौदान सिंह ने दो माह पहले ही अपनी जमीन उनके ताऊ राधेश्याम को बेच दी थी। यह जमीन गांव के ही धन सिंह के मकान के सामने स्थित है और धन सिंह इसे खरीदना चाह रहे थे। सत्येंद्र के अनुसार जमीन दूसरे के हाथोें बेच दिए जाने से नाराज धन सिंह उनके परिवार से रंजिश मानने लगे। 25 मार्च को भी वह मारपीट कर चुके हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को फिर मामूली बात को लेकर रंजिश निकालने के लिए धन सिंह, नंगू, पारस, योगेंद्र, नरेंद्र, अमरेंद्र, मान सिंह व जगतपाल ने उन पर हमला बोल दिया। पथराव किया और लाठी-डंडों से पीटा। इससे कई लोगों को चोटें आईं, जिनमें बाबूराम व सतीश की हालत गंभीर है। इस मामले पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट पथराव व गालीगलौज की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed