{"_id":"59dfb04d4f1c1b74698b56b0","slug":"sticks-four-injured-in-brother-in-law-disputesticks-four-injured-in-brother-in-law-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में भाइयाें में चटकीें लाठियां , चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में भाइयाें में चटकीें लाठियां , चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस की सुस्त कार्यशैली से भाइयों के बीच रास्ते का विवाद गुुरुवार को फिर तूल पकड़ गया। दोनो भाई लाठी-डंडों से लैस होकर आमने- सामने आए , जमकर लाठियां चटकीं। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
पुलिस ने घायलाें को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर दो लोगाें की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सुरसा थाना क्षेत्र के बंधिया गांव निवासी कुंवर के दो बेटे श्रीराम (50) गौरीशंकर (45) हैं। दोनों भाइयों के बीच दरवाजे के बाहर रास्ता निकालने का विवाद चल रहा है।
श्रीराम की पत्नी प्रेमा व गौरीशंकर की पत्नी उर्मिला के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। इसकी शिकायत कई बार पुलिस तक पहुंच चुकी है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेना मुनासिब नहीं समझा। गुरुवार की सुबह दोनों भाइयों में फिर रास्ते को लेकर विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों परिवार लाठी-डंडों से लैस होकर आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं, जिसमें एक पक्ष से श्रीराम व पत्नी प्रेमा , वहीं दूसरी तरफ से गौरीशंकर और उसकी पत्नी उर्मिला गंभीर रुप से घायल हो गई। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने श्रीराम व गौरीशंकर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एसओ शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया मामला संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि अदालत में एक मामले में आए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।