फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Stepson killed the stamp

सौतेले बेटे को पटककर मार डाला

Sun, 19 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 19 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Stepson killed the stamp
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

टोडरपुर (हरदोई)। सनकी युवक ने दो साल के सौतेले बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना ही था कि उसने घर में शौच कर दिया था। घटना शनिवार शाम की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मझिला थाना क्षेत्र के गांव अंडौआ निवासी भूरे (25) पुत्र मोहर्रम अली की पत्नी का तीन साल पहले इंतकाल हो गया था। करीब साल भर पहले उसने सुरसा क्षेत्र भीठा गांव निवासी कमरजहां से दूसरा निकाह किया था। कमरजहां के पहले पति से चार बच्चे हैं। राजिया (7) और साहिल (2) को वह साथ लाई थी। भूरे सौतेले बच्चों को पसंद नहीं करता था। कमरजहां को सात माह का गर्भ है। इस कारण वह घर का कामकाज ठीक से नहीं कर पाती है।
विज्ञापन


शनिवार शाम साहिल ने घर में शौच कर दिया। इससे गुस्साए भूरे ने पहले बेटी राजिया को जमकर पीटा, फिर साहिल की डंडे से पिटाई की। इसके बाद साहिल को उठाकर जमीन पर पटक दिया। साहिल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मझिला थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि भूरा सनकी स्वभाव का है। परिवार के लोगों के टोकने पर वह रस्सी लेकर फांसी लगाने की धमकी देता था। बच्चों को पीटते समय परिवार के सभी लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने रोका नहीं। जब उसने बच्चे को पटक दिया तब सब चिल्लाए। भूरे को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed