{"_id":"575714f34f1c1b1b759c54c3","slug":"son-s-murder-shocked-father-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की हत्या के सदमे में पिता ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की हत्या के सदमे में पिता ने भी दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के जोधनपुरवा निवासी रामू तिवारी की हत्या की खबर पर अस्पताल में भर्ती उनके पिता श्याम प्रकाश (90) की भी मंगलवार को मौत हो गई। इससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। इसी बीच एक शरारती तत्व ने वाट्सअप ग्रुप पर प्रदर्शन करने की चेतावनी वायरल कर दी। इस खबर पर प्रशासन चौकन्ना हो गया। कुछ ही देर में एसपी सहित सात थानों का फोर्स भी जोधनपुरवा गांव पहुंच गया। देर शाम तक फोर्स गांव और कसबे में मुस्तैद रहा। पुलिस की मुस्तैदी से शांति में दखल नहीं पड़ा।
विज्ञापन
हरपालपुर थाना क्षेत्र के गांव जोधनपुरवा के रामू तिवारी की रविवार को हत्या कर दी गई थी। बोरे में बंद लाश कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में मिली थी। रामू के 90 वर्षीय पिता हरदोई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार को उन्हें रामू की हत्या की खबर दी गई। इसके कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। चार दिनों में परिवार में दूसरी मौत ने कोहराम मचा दिया। गांव के लोगों में भी आक्रोश दिखा।
विज्ञापन
इसी बीच एक वाट्सअप ग्रुप पर प्रदर्शन करने की खबर वायरल कर दी। इससे क्षेत्र के साथ प्रशासन में खलबली मच गई। कुछ ही देर में हरदोई से एसपी उमेश कुमार सिंह, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे के अलावा सात थानों की पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। कसबे में पहले से ही पीएसी तैनात है। भारी फोर्स देखकर बवाल की आशंका से कसबे के लोग दहशत में आ गए। हालांकि कुछ देर बाद सबकुछ सामान्य हो गया।
विज्ञापन
आरोपियों के घर में लटका ताला
रामू तिवारी हत्या में नामजद आढ़ती हरीराम, उनके बेटे, भाई भतीजों फरार हो गए हैं। इन लोगों के घर की महिलाएं ओर बच्चे भी ताला लगाकर कहीं चले गए हैं। हरपालपुर कसबे के अलावा इन लोगों के गांव के घर में भी ताला लटका है।