{"_id":"58f7ad9f4f1c1bf258470528","slug":"snapcher-s-chain-and-coil-nails","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नैचर ने महिला की चेन व कुंडल नोंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नैचर ने महिला की चेन व कुंडल नोंचे
अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
घटना की शिकार हुई महिला पूजा सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन के सामने से पैदल जा रही एक महिला के गले से चेन और कान के कुंडल नाेंच कर दो युवक भाग गए। स्नैचर, महिला का पर्स भी छीन ले गए। महिला के शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नही चला। कोतवाली शहर के जिंदपीर चौराहे पर रहने वाली पूजा सिंह पत्नी नरेंद्र उर्फ गुड्डू सिंह बुधवार की शाम कचहरी निवासी राजेश यादव की बेटी की शादी में शामिल होने जा रही थी। पैदल जा रही पूजा अभी पुलिस लाइन के सामने पहुंची थीं, तभी पीछे से आए दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन व दोनाें कुंडल नाेंच लिए।
पूजा कुछ समझ पाती इससे पहले ही दोनों युवकों ने पूजा के हाथ से पर्स छीना और नर्सिंग होम के पास गली में भाग गए। पूजा के शोर मचाने पर आस पास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवकों को तलाश किया गया, लेकिन उनका पता नहीं चला। पूजा ने बताया कि पर्स में दो सौ रुपये थे। कोतवाली प्रभारी कमलेश नारायण पांडे ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर वह सब गए थे। जांच की जा रही है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।