{"_id":"58f902674f1c1b38744743cf","slug":"sim-id-sold-to-people-with-fake-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी से लोगों को सिम बेचता था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी आईडी से लोगों को सिम बेचता था
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में सुशील कुमार।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। थाना क्षेत्र के गडौरा निवासी युवक के खिलाफ पुलिस ने लखनऊ एटीएस के एसई की तहरीर पर धोखाधड़ी समेत कई मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है। वह एक साल पहले ही दिल्ली से गांव आया था और कस्बा में मोबाइल व सिम बेचने का काम कर रहा था। उसके खिलाफ गलत आईडी लोगों को सिम जारी करने का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के गडौरा गांव निवासी उमेश पाल पिछले कई साल से दिल्ली में परिवार के साथ रह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में विजयनगर थाना के रोहिणी में भी मकान बना लिया। बेटा सुशील भी उनके साथ में रहता था। करीब एक साल पहले वह गांव आया था। इसके बाद उसने कस्बा में ही दुकान मोबाइल व सिम बेचने की दुकान खोल ली थी।
विज्ञापन
वह मोबाइल की रिपेयरिंग के अलावा आइडिया, जियो, रिलायंस समेत कई कंपनियों के सिम बेचने व अन्य दुकानदारों को भी डिस्ट्रीब्यूट करता था। इसके साथ ही वह आईडी व फोटो की अदला बदली कर सिम भी बेचता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब उसने करीब 40 सिम गलत आईडी लगाकर जारी किए हैं। इस बात की भनक एटीएस को लगी थी।
विज्ञापन
जिसके चलते बुधवार को लखनऊ से आई एटीएसटीम ने सुशील को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के करीब एक हजार सिम, तीन लैपटॉप, 21 मोबाइल, 13 मॉडम और एक कंप्यूटर बरामद किया। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि एटीएस के एसआई केएम राय की तहरीर पर धोखाधड़ी आदि की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।