फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Scrap merchant's house robbery, murder of girl

कबाड़ व्यापारी के घर डाका, युवती की हत्या

Tue, 05 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 05 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Scrap merchant's house robbery, murder of girl
डाका - फोटो : अमर उजाला

बावन (हरदोई)। लोनार थाना क्षेत्र के निजमापुर गांव मेें रविवार रात डकैतों ने कबाड़ व्यापारी के घर धावा बोलकर उसकी बेटी की हत्या कर दी। डंडों से वार कर चार लोगों अधमरा कर दिया। जख्मी हालत में भागकर विवाहिता बेटी ने दूसरे घर में रह रहे भाइयों को सूचना दी। इस पर ग्रामीण ललकारते हुए मौके पर पहुंचे तो बदमाश सांडी की ओर भाग निकले। बदमाश नगदी सहित करीब साढ़े चार लाख का माल लूट ले गए। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने डकैती और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


निजमापुर गांव निवासी गंगाराम (65) के गांव में दो मकान हैं। गांव के अंदर बने पुराने मकान में उनके तीन बेटे प्रमोद (45), मनोज (43) और सरोज (41) अपने परिवारों के साथ रहते हैं। गांव के बाहर सांडी रोड पर बने मकान में गंगाराम, पत्नी सदापियारी, पुत्र अंकित (19), बेटी शिवानी (16) और बेटे छोटे (10) के साथ रहते हैं। इस समय विवाहिता बेटी मधु (22) पत्नी कुलदीप भी मायके आई हुई है। रविवार रात करीब 12:30 बजे छह असलहाधारी बदमाशों ने गंगाराम के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान जागते ही परिवार के लोगों पर बदमाशों ने यूकेलिप्टस के डंडों से सिर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने शिवानी (16) के सिर पर डंडे से वार किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


खटपट सुनकर मधु की नींद भी खुली तो बदमाशों ने उसके सिर पर भी डंडों से वार कर दिया। इससे वह गिर पड़ी। उसे बेहोश समझ बदमाश दूसरी ओर चले गए। साहस कर मधु मकान के पीछे की ओर से भागकर गांव पहुंच गई और भाइयों को सूचना दी। ग्राम प्रधान नाजिम की सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस और ग्रामीण भी ललकारते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख बदमाश भाग निकले। प्रधान ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, एएसपी पश्चिमी नित्यानंद राय और कोतवाल एके राय ने गांव जाकर जांच पड़ताल की। गंगाराम के बड़े बेटे प्रमोद ने बताया कि बदमाश घर में रखे 45 हजार रुपये, तीन हार, एक चेन, तीन जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टाप्स, पांच अंगूठी, एक जोड़ी झाला, चार मांग बेंदी (सभी सोने के), चांदी की चार कमरपेटी व चार जोड़ी पायल सहित अन्य कीमती सामान लूट ले गए। पुलिस ने गंगाराम की तहरीर पर डकैती और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed