फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SC blames charges for demanding rake at Baroda

दरोगा पर घूस मांगने का आरोप, एसपी ने जांच बैठाई

Fri, 04 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Fri, 04 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
SC blames charges for demanding rake at Baroda
रिश्वत - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। थाना बेहटा गोकुल में तैनात एक दरोगा पर एक अधेड़ को छोड़ने के एवज में उसके बेटे से घूस मांगने का आरोप लगा है। बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद मामले ने जोर पकड़ लिया। एसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंपी है। उधर, मामला चर्चा में आने के बाद दरोगा ने अधेड़ की पिटाई कर उसे छोड़ दिया हैै। इसके अलावा, मुख्य आरोपी के विरुद्ध नये सिरे से किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा भी दर्ज किया है। 

विज्ञापन


लगभग डेढ़ माह पूर्व ग्राम सकाहा की एक किशोरी लापता हो गई। किशोरी के परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध बहला फुसलाकर ले जाने की तहरीर बेहटा गोकुल थाने में दी। आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा सत्यवीर सिंह ने पीड़ित परिवार पर दबाव बनाकर तहरीर बदलवाई और 12 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज की। इसके बाद दरोगा ने उगाही का खेल शुरू किया। गांव के छह लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि पूछताछ के नाम पर थाने में रखा और फिर उनके परिजनों को बुलाकर उगाही की। पांच से आठ हजार रुपये तक प्रति व्यक्ति वसूले गए। इसी बीच उपनिरीक्षक ने गांव के ही शारदा को हिरासत में ले लिया। फिर उसके परिजनों से रुपयों की मांग की। शारदा के पुत्र ने रुपये दे पाने में असमर्थता जताई तो उपनिरीक्षक ने शारदा को ही मामले में आरोपी बनाकर जेल भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर हुई इस बातचीत की रिकार्डिंग शारदा के पुत्र ने कर ली। उसने पूरी जानकारी एसपी विपिन कुमार मिश्र को दी, तो एसपी ने थानाध्यक्ष को जमकर फटकारा। नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने गुरुवार को उक्त प्रकरण में गांव के ही रोहित के विरुद्ध किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। 


उधर, शिकायत से नाराज दरोगा सत्यवीर सिंह ने शारदा की पिटाई करने के बाद उसे छोड़ दिया। शारदा ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया। पूरे प्रकरण में एक सिपाही की भूमिका भी खासी संदिग्ध रही। महत्वपूर्ण बात ये है कि पुलिस ने रोहित को भी बीते दिनों हिरासत में लिया था लेकिन लेनदेन कर छोड़ दिया था। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच सीओ हरपालपुर को सौंपी गई है। जांच में आरोप सही साबित हुए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed