फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Robber arrested

अंतर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 05 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Robber arrested
लुटेरा - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यवसायी के साथ लूट के मामले में अंतर्जनपदीय गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने रविवार की रात धर दबोचा। उसके पास से लूट का माल बरामद हुआ है। घटना में शामिल उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए लुटेरे पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पवाया निवासी मोहम्मद इमरान उर्फ अशरफ दो अप्रैल को बाइक से सामान खरीद कर लखनऊ से लौट रहे थे। कटियार फार्म के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने छह लेडीज सूट, बीस हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिया था। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे और थानाध्यक्ष अतरौली संजय सिंह को लगाया गया था।
विज्ञापन


रविवार की रात लखनऊ के मलिहाबाद अमीनागंज निवासी विपिन गुप्ता को रविवार की रात माल रोड स्थित खरिजा पुल के पास धर दबोचा। उसके पास से पुलिस ने लूटे गए चार लेडीज सूट बरामद किए। उसने बताया कि लूट कांड में उसके साथ ऋषि गुप्ता निवासी अमीनागंज थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ और बबलू यादव निवासी हबीबपुर थाना काकोरी जनपद लखनऊ शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि विपिन पर लखनऊ में लूट, चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, ऋषि गुप्ता पर पांच और बबलू यादव पर चार मुकदमे दर्ज हैं। अन्य दो बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लुटेरों के पकड़े जाने से क्षेत्र में लूट की घटनाआें पर अंकुश लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed