{"_id":"5caa4004bdec22142c5cc0fc","slug":"retired-lekhpal-deadbody-found-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला सेवानिवृत्त लेखपाल का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में मिला सेवानिवृत्त लेखपाल का शव
Sun, 07 Apr 2019 11:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
उधारी के पांच सौ रुपये वापस देने गए सेवानिवृत्त लेखपाल का शव शनिवार देर शाम टड़ियावां विकास खंड के ग्राम शाहपुर में कुएं में पड़ा मिला। पुत्र ने अज्ञात लोगों पर कुएं में धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम दलौली निवासी परशुराम (50) पुत्र राधेश्याम राजस्व विभाग में लेखपाल था। तीन वर्ष पहले वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर खेती करने लगा था। शनिवार को परशुराम टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी गंगाराम को उधार लिए गए 500 रुपये देने गया था। गंगाराम को रुपये देने के बाद वह वापस घर आ रहा था। शाम सात बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो पुत्र देशराज ने उसकी खोजबीन शुरू की। देशराज की मानें तो शाहपुर पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे बताया कि परशुराम कुएं में पड़े हैं। उसने टड़ियावां पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से परशुराम को बाहर निकलवाया लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। देशराज ने शाहपुर निवासी अज्ञात लोगों पर कुएं में धक्का देकर पिता परशुराम की हत्या करने का आरोप लगाया है। परशुराम के परिवार में पत्नी सोनेश्री, पुत्र देशराज और अनुज और तीन पुत्रियां हैं। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन