फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   report against 4 people along with bjp leader in illegal construction

अवैध निर्माण में भाजपा नेता सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 14 Jan 2019 11:49 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 14 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
report against 4 people along with bjp leader in illegal construction
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला मीरा बस्ती में एक मकान में तोड़ फोड़कर अवैध निर्माण कराने के आरोप में भाजपा नेता, उनके पुत्र पुत्री सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के लिए सीओ हरपालपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।  

विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे के मीरा बस्ती निवासी प्रेम शंकर शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि भाजपा नेता राजेंद्र मिश्रा, उनकी पुत्री आरती मिश्रा, पुत्र अभिषेक मिश्रा व एक अन्य ने उनके घर की पक्की दीवार तोड़कर अवैध निर्माण कर लिया है। प्रकरण की जानकारी पर सीओ ममता कुरील, कोतवाल दीनानाथ मिश्रा ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। प्रेम शंकर शर्मा के दो और भाई रामशंकर व संजय हैं। 20 नवंबर को रामशंकर व संजय से आरती मिश्रा ने 20 नवंबर को बैनामा करा लिया। इसमें एक हिस्सा प्रेम शंकर का भी है, जो पक्का बना है। इसको लेकर विवाद चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed