{"_id":"5ab29d284f1c1bb1758b6a2f","slug":"pradhan-son-killed-himself-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पुत्र ने तमंचे से गोली मारकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पुत्र ने तमंचे से गोली मारकर जान दी
हरदाेई
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करतीं सीओ हरपालपुर ममता कुरील व अरवल के प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम चौंसार में प्रधान पुत्र ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। परिजनों ने उसके हादसे में घायल होने के बाद अवसाद में रहने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ग्राम चौंसार निवासी ओमशंकर तिवारी की पत्नी सुमित्रा देवी तिवारी गांव की प्रधान हैं। वह लोग गांव में ही रहते हैं। उनके घर के बगल में ही ओमशंकर के साढ़ू विश्ववीर विक्रम त्रिपाठी का घर भी है। इस घर में कोई नहीं रहता है। आमतौर पर ओमशंकर का पुत्र गौरव (21) इसमें रुक जाता था। गौरव गांव में किराने की दुकान चलाता था। बुधवार दोपहर बाद गौरव खाना खाने के लिए घर पहुंचा। मां सुमित्रा से खाना परोसने की बात कही तो वह पड़ोस में स्थित विश्ववीर के घर में चला गया। कुछ देर बाद वहीं उसने तमंचे से सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर बड़ा भाई सौरभ और मां सुमित्रा विश्ववीर के घर गईं तो वहां गौरव खून से लथपथ पड़ा था। पास ही तमंचा भी पड़ा था। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर दूसरी ओर हरपालपुर क्षेत्राधिकारी ममता कुरील और अरवल के प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तमंचा मौके से ही मिला है। उन्होंने बताया कि परिजनों का कहना है कि दो साल पहले गौरव का एक्सीडेंट हो गया था। तब से वह अवसाद में रहता था। उसका इलाज आगरा और बरेली से होने की बात परिजनों ने पुलिस को बताई है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था।
विज्ञापन