फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police could not recover girl on third day

बालिका को तीसरे दिन भी बरामद नहीं कर पाई पुलिस

Sat, 25 Mar 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 25 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police could not recover girl on third day
demo pic - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र से अपहरण की गई बालिका को पुलिस तीसरे दिन भी बरामद नहीं कर सकी। बालिका बुधवार को परिजनों के साथ खेत पर गई थी। खेत से कुछ दूरी पर खेलने गई थी। जहां से उसका अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने गुरुवार को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के बरसोईया गांव निवासी सुखलाल की बेटी नेंसी को पुलिस तीसरे दिन भी बरामद नहीं कर सकी। गुरुवार को भी पुलिस ने गांव पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की। बेटी की बरामदगी नहीं होने से परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के बरसोईया गांव निवासी सुखलाल के चार बेटी और एक बेटा है। सबसे छोटी बेटी नेंसी 3 वर्ष की है। सुखलाल खेती करता है। उसने खेत में मसूर की फसल बोई थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह परिजनों के साथ थ्रेसिंग कराने गया था। उसके साथ में बेटी नेंसी भी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थ्र्रेसिंग के दौरान नेंसी अपने बड़े भाई के साथ खेत से कुछ दूरी पर सोनेपुर पकरी रोड पर खेलने चली गई। सुखलाल के मुताबिक करीब एक घंटे बाद बेटा आ गया था। बेटे से नेंसी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह अभी रोड पर ही खेल रही है।

सुखलाल का कहना है कुछ देर बाद वह बेटी को बुलाने गया तो वह नहीं थी।  काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पुलिस ने खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं लगा।


सुखलाल ने अपहरण की आशंका जताई है। गुरुवार क ो सुखलाल की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ एके राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों ने अभी तक फिरौती या गांव में किसी से रंजिश से इनकार किया है। बालिका की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed