{"_id":"5766deb84f1c1bbd4f11bfd7","slug":"police-arrested-vicious-robber","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबोचा शातिर लुटेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दबोचा शातिर लुटेरा
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
लुटेरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। थाना पुलिस ने रविवार को चर्चित शिक्षक लूटकांड का खुलासा करने का दवा किया है। इस मामले में पुलिस ने रुखसार गिरोह के सदस्य तसदीक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पिहानी, हरदोई, शाहजहांपुर और सीतापुर में तसदीक 22 वारदातों में शामिल था।
विज्ञापन
पिहानी थाना पुलिस ने रविवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान टुमुर्की निवासी तसदीक उर्फ अतीक पुत्र तसव्वर को दबोचा। उसके पास से तमंचा और आठ हजार रुपये मिले थे। उसके पास मिली बाइक भी चोरी की निकली। थाना प्रभारी परशुराम सिंह का दावा है कि तसदीक ने शिक्षक के साथ दो अन्य लूट की वारदात कबूल की हैं। उसने पिछले महीने बरवर, खीरी में पेट्रोल पंप पर हुई लूट में शामिल होना भी स्वीकार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राजू मिश्रा, ताज मोहम्मद, महीन मियां और पिंटू, तसदीक शातिर रुखसार गिरोह के सदस्य हैं। राजू कई महीने से जेल में बंद हैं। रुखसार अब गिरोह का संचालन पिंटू से करवाता था। थाना प्रभारी के अनुसार पकड़े गए बदमाश ने पिहानी क्षेत्र में तीन और हरदोई, सीतापुर व शाहजहांपुर में 22 वारदातें की हैं।
विज्ञापन