फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police and villagers surrounded by history-sheeter shot dead himself!

पुलिस और ग्रामीणों से घिरे हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली से उड़ाया!

Tue, 10 May 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 10 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police and villagers surrounded by history-sheeter shot dead himself!
क्राइम - फोटो : logo

सुरसा (हरदोई)।  सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहा के पास पुलिस और ग्रामीणों से घिरे एक बदमाश ने खुद को गोली मार जान दे दी, जबकि दूसरे को पुलिस ने धर दबोचा। तीसरा भागने में सफल रहा। तीनोें हिस्ट्रीशटर थे। इनके खिलाफ हरदोई, शाहजहांपुर सहित अलग-अलग जिले में मुकदमे दर्ज थे।

विज्ञापन


 सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहे पर सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक से आए तीन युवकों को पुलिस ने रोक लिया। तीनों युवक बाइक छोड़ कर सेमरा चौराहा से बघौली रोड की तरफ भागने लगे। इस पर पुलिस और ग्रामीणों ने तीनों को दौड़ा लिया। कुछ दूर बाद जाकर तीनों अलग- अलग दिशा में भागने लगे। पुलिस के मुताबिक एक बदमाश को बदमाश लिया गया, जबकि दूसरा भाग निकला।
विज्ञापन


तीसरा बदमाश करीब डेढ़ किलोमीटर तक भागता रहा। सामने से ललकारते हुए ग्रामीण भी आ गए। पीछे पुलिस और आगे ग्रामीणों से घिरा देख बदमाश ने तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली,  जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर तमंचा व खोखा सहित 7 कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाश ने अपना परिचय शाहजहापुर के चमकनी करमला निवासी ओवेश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवेश से मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले बदमाश का शाहजहांपुर के आनंदपुर कालोनी निवासी धीरज उर्फ मुन्ना (27) था। तीसरा भी शाहजहांपुर का ही निवासी था। तीनों के खिलाफ दुष्कर्म, लूट, गैगेस्टर आदि के कई मामले दर्ज है। शाहजहांपुर पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है। जिले में इन बदमाशों किन घटनाओं का अंजाम दिया और आज किस वजह से यहां आए थे इसको लेकर जांच की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed