फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Outpost steps away from cash and bike theft

चौकी से चंद कदम दूर नगदी और बाइक चोरी

Mon, 07 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 07 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Outpost steps away from cash and bike theft
chori - फोटो : amar ujala

पिहानी (हरदोई)।  पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बेखौफ चोरों ने रविवार रात एक घर में धावा बोलते हुए जेवर, नगदी और बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने रात में ही पुलिस को वारदात की सूचना दी। रात में ही पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश में कांबिंग की लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। कस्बा चौकी प्रभारी हरिओम गुप्ता ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस चौकी से तकरीबन पांच सौ कदम दूर पियाबाग रोड पर स्थित एजाज़ हुसैन के मकान में चोर बीती रात बाहरी दीवार में छूटी हुई ईंटों के सहारे छत पर चढ़ कर अंदर घुसे।
विज्ञापन


एजाज की पत्नी शम्मो ने बताया कि वह, पति और बच्चे जिस कमरे में थे, चोरों ने बाहर से उसे बंद कर दिया और कमरे की कुंडी खोल कर अंदर घुसे और वहीं पर्स में रखी चाभियां ढूंढ़ कर अलमारी व बक्से खोल कर सोने- चांदी के जेवर, पचास हजार नगद व दरवाजे के पास खड़ी सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खटपट पर जब उसकी आंख खुली तो बाहर निकलने का प्रयास किया। अंदर के दरवाजे बाहर से बंद थे। बाहरी दरवाजे को खोल कर वह लोग खुले पड़े मेन गेट से घर के अंदर घुसे तो चोरी होने का पता चला।


एजाज ने रात को ही मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पहुंची पुलिस ने रात में ही पड़ताल और कांबिंग भी की। कस्बा चौकी पुलिस प्रभारी हरिओम गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मांगी गई थी लेकिन दोपहर बाद तक कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed