{"_id":"5ce98190bdec22073f3f235f","slug":"newly-married-women-died-in-mysterious-condition-in-civil-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात मेें नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात मेें नवविवाहिता की मौत
Sat, 25 May 2019 11:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 25 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में पिहानी चुंगी स्थित मोहल्ला सिविल लाइन में शुक्रवार देर शाम नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल वाले बीमारी से मौत होने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सीतापुर जनपद के महोली कस्बा निवासी निधि (27) पुत्री विजय त्रिवेदी की शादी 12 मार्च 2019 को शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिहानी चुंगी स्थित मोहल्ला सिविल लाइन निवासी राहुल मिश्रा के साथ हुई थी। राहुल ने बताया कि निधि पीलिया रोग से ग्रसित थी। उसका लखनऊ से इलाज चल रहा था। शुक्रवार को हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। ससुरालियों ने मायके वालों को घटना की सूचना दी। मृतका के पिता विजय ने बताया कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर शुक्रवार को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन