{"_id":"60e5c9fc8ebc3ee13d6b4d7d","slug":"murder-of-a-youth-in-love-affair-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेम-प्रसंग में युवक की नृशंस हत्या, आंखें फोड़ दी और मुंह ईंट से कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: प्रेम-प्रसंग में युवक की नृशंस हत्या, आंखें फोड़ दी और मुंह ईंट से कुचला
Wed, 07 Jul 2021 09:12 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Jul 2021 09:12 PM IST
सार
हरदोई जिले में युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम द्वारनगला में युवक की नृशंसता से हत्या कर दी। उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गईं और मुंह भी ईंट से कुचल दिया गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव निवासी चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का है। द्वारनगला निवासी नरपाल (21) जयपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। छह दिन पहले वह अपने गांव आया था। मंगलवार रात नरपाल मकान की छत पर लेटा था।
बुधवार को तड़के लगभग तीन बजे छत से उतरकर शौच के लिए गया था, लेकिन फिर नहीं लौटा। गांव से कुछ दूर पर स्थिति तालाब से मिट्टी निकालने गए गांव के कुछ बच्चों ने वहां शव पड़ा देखा, तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। शव की दोनों आंखें फूटी हुई थीं और मुंह ईंट से कुचल दिया गया था। पास ही खून से सनी ईंट और एक बांस भी पड़ा मिला। घटना को लेकर मृतक के पिता कल्लू ने गांव के ही दो सगे भाइयों और उनके दो भांजों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है।
प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा संतोष तिवारी ने बताया कि गांव निवासी महेश और मनोज व इनके दो भांजों मोनू और सोनू के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हत्या के बाद घसीटकर तालाब में डाला गया शव
मौके के हालात स्पष्ट तौर पर बताते हैं कि आरोपियों ने पहले नरपाल की हत्या कर दी। इसके बाद शव छिपाने के उद्देश्य से तालाब में जाकर फेंक दिया। बच्चे अगर मिट्टी निकालने के लिए तालाब की तरफ न जाते, तो शव का पता भी नहीं चलता।