फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The last rites of the army jawan in a gloomy atmosphere, the body reached the native village:

Bihar: तिरंगे में लिपटा छपरा का लाल पहुंचा घर, नम आंखों ने दी अंतिम विदाई; गूंजा नवीन कुमार सिंह अमर रहें

Fri, 21 Aug 2026 08:34 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 08:34 AM IST
सार

सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के शिकारपुर गांव निवासी सेना के जवान नवीन कुमार सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सीने में तेज दर्द के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
The last rites of the army jawan in a gloomy atmosphere, the body reached the native village:
नवीन कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के शिकारपुर गांव में गुरुवार को माहौल बेहद गमगीन रहा। जम्मू-कश्मीर में देश की सरहदों की हिफाजत में तैनात सेना के जवान नवीन कुमार सिंह के आकस्मिक निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर पैतृक गांव पहुंचा। अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण और युवा उमड़ पड़े। हर तरफ भारत माता की जय और नवीन कुमार सिंह अमर रहें के नारे गूंजते रहे। गंगा नदी के घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी थी तबीयत

नवीन कुमार सिंह स्वर्गीय शिवजी सिंह के पुत्र थे और देश की सेवा के लिए सेना में तैनात थे। ग्रामीणों के अनुसार, वह अपनी जिम्मेदारी और देशभक्ति के लिए जाने जाते थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उनके साथियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी रही। दिल्ली के उच्च चिकित्सा संस्थान में ऑपरेशन के बाद उनके ठीक होने की उम्मीद थी, लेकिन उनकी हालत संभल नहीं सकी। बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिवार के सपनों का आशियाना पलभर में उजड़ गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा तो मचा कोहराम

दानापुर मिलिट्री छावनी से जब नवीन कुमार सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव शिकारपुर पहुंचा तो माहौल बेहद भावुक हो गया। पत्नी, दो मासूम बेटों और एक छोटी बेटी की चीख-पुकार से पूरा गांव गम में डूब गया। जिस घर से कुछ समय पहले नवीन कुमार सिंह हंसते हुए देश की रक्षा के लिए रवाना हुए थे, उसी आंगन में उनका तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। अपने नायक की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा थामकर वीर जवान को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों लोगों ने लगाए भारत माता के जयकारे

नवीन कुमार सिंह की अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘नवीन कुमार सिंह अमर रहें’ के नारे लगाए। पूरा इलाका देशभक्ति के जज्बे और गम के माहौल से भर गया। ग्रामीणों ने कहा कि नवीन कुमार सिंह ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उनके जाने का दुख पूरे गांव को है, लेकिन देश के लिए उनकी सेवा और समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।

सेना के जवानों ने दी अंतिम सलामी

गंगा नदी के घाट पर सेना के जवानों की टुकड़ी ने अपने साथी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सैन्य सम्मान के साथ नवीन कुमार सिंह को अंतिम विदाई दी गई। जब उनकी चिता को अग्नि दी गई तो घाट पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। नवीन कुमार सिंह की अंतिम यात्रा ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया। देश की सेवा में समर्पित इस जवान की यादें उनके परिवार, गांव और साथियों के बीच हमेशा जिंदा रहेंगी। उनका देशप्रेम और कर्तव्य के प्रति समर्पण लोगों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed