फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Woman Dies Suspect Death 20 Days After Childbirth Police Launch Probe After Sudden Complications

MP: प्रसव के 20 दिन बाद महिला की संदिग्ध मौत, पैरों में तेज दर्द के बाद बिगड़ी थी तबीयत; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 21 Aug 2026 09:11 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 09:11 AM IST
सार

बम्हनीलाला निवासी 35 वर्षीय गीता की सीजर से प्रसव के करीब 20 दिन बाद अचानक मौत हो गई। बुधवार को पैरों में तेज दर्द की शिकायत के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
MP Woman Dies Suspect Death 20 Days After Childbirth Police Launch Probe After Sudden Complications
जिला अस्पताल छिंदवाड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के बम्हनीलाला निवासी 35 वर्षीय गीता पति अरविंद रघुवंशी की प्रसव के करीब 20 दिन बाद बुधवार को अचानक मौत हो गई। प्रसव के बाद गीता अपने मायके में रह रही थी। बुधवार को अचानक पैरों में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत बिगड़ती चली गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


30 जुलाई को हुआ था सीजर से प्रसव
अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार गीता का 30 जुलाई को अम्मा अस्पताल में सीजर ऑपरेशन से प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद कुछ दिनों तक अस्पताल में उपचार चला। हालत सामान्य होने पर 4 अगस्त को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद गीता अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


बुधवार को अचानक पैरों में दर्द की शिकायत
बुधवार को गीता ने अचानक पैरों में दर्द होने की बात परिजनों को बताई। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य परेशानी मानते हुए उपचार कराने का निर्णय लिया। उसे तत्काल अम्मा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन गीता को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से भी उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की वजह स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
महिला की अचानक हुई मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। चूंकि प्रसव के करीब 20 दिन बाद महिला की मौत हुई है, इसलिए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्टमार्टम कराया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने जांच के लिए बिसरा भी सुरक्षित किया है। अब बिसरा जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।


ये भी पढ़ें-  इंदौर के बड़े होटल में खाद्य विभाग का छापा: बिना पैकिंग डेट के नॉनवेज मिला; किचन में कॉकरोच-चूहे भी मिले

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस महिला के प्रसव से लेकर मौत तक के घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। अम्मा अस्पताल में हुए उपचार, छुट्टी के बाद महिला की तबीयत और बुधवार को अचानक बिगड़ी हालत से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed