फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Moving truck holding 70 and its progeny

ट्रक में ले जाए जा रहे 70 गोवंश पकड़े

Fri, 20 Jan 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 20 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Moving truck holding 70 and its progeny
ट्रक के पास लगी भीड़। - फोटो : amarujala

संडीला। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात संडीला बांगरमऊ रोड पर कसबा के लोगों ने गोवंश से भरा एक ट्रक पकड़ा। ट्रक में 70 गोवंश बरामद हुए, जिसमें से पांच मृत मिले । ट्रक का चालक और अन्य लोग भाग गए। सूचना पर पहुंचे क ोतवाल ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  की है।

विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र में बांगरमऊ रोड पर गुरुवार रात करीब दस बजे ट्रक में गोवंश भरकर ले जाए जा रहे थे। ट्रक कस्बा से गुजर रहा था। इस दौरान आस-पास के लोगों को ट्रक से गोवंश के  चिल्लाने की आवाजें सुनाई थी।
विज्ञापन


इस पर लोगों ने ट्रक को रुकवाया। ट्रक के रुकते ही चालक और अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। लोगों की सूचना पर यूपी-100 की टीम पहुंची। इस दौरान सूचना पर कोतवाल उमाशंकर उत्तम पहुंचे और ट्रक का तिरपाल खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक से 70 गोवंश बरामद हुए, जिनमें से पांच की मौत हो गई थी। शुक्रवार को गोवंश आस-पास के ग्रामीणों को सौंप दिए गए। क ोतवाल ने बताया कि गोवंश गोकशी के लिए ले जाए जा रहे थे। बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed