{"_id":"58e9344e4f1c1b4c3e5ba1e2","slug":"mother-in-law-beaten-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":" जमीन विवाद में सास-बहुओं को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में सास-बहुओं को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के उजीराबाद गांव में शुक्रवार शाम जमीन पर कब्जे में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष से सास-बहुएं गंभीर रुप से घायल हो र्गइं। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को मामूली चोट आईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के उजीराबाद निवासी राजेंद्र (50) के दरवाजे के सामने खाली जमीन पड़ी है। जिस पर वह अपने जानवर बांधता है। उसने बताया शुक्रवार शाम वह गेहूं काटने गया था। घर पर पत्नी माधुरी (45), बहू गीता (25) और प्रेमकुमारी (28) घर पर थीं। उसी दौरान पड़ोसी विजय जमीन कब्जा करने लगे। माधुरी ने विरोध किया। जिस पर विजय ने माधुरी पर हमला कर दिया। माधुरी को बचाने आई बहू प्रेमकुमारी और गीता को भी लाठी-डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन
विवाद की जानकारी होने पर राजेंद्र अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। जिसमें दूसरे पक्ष के विजय को मामूली चोटें आईं। ग्रामीणोें की सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने मामला शांत कराया। एसओ बृजेश सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन