फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   married women deadbody found hang, murder report

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 21 Feb 2018 11:48 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Wed, 21 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
married women deadbody found hang, murder report
मिला सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रतापनगर में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। मृतका के पिता ने पति, सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रतापनगर में शिवम शुक्ला की पत्नी रुचि शुक्ला (20) का शव घर के अंदर बने कमरे में साड़ी के सहारे पंखे के हुक से लटका देखकर उसकी जेठानी रानी पत्नी सत्यम शुक्ला के होश उड़ गए। उसने परिजनों को जानकारी दी। घटना के बारे में बेनीगंज कोतवाली पुलिस और रुचि के पिता सतीश त्रिवेदी निवासी नगलालोथू कोतवाली शाहाबाद को सूचना दी। सतीश ने बताया कि रुचि के ससुरालीजन कार खरीदने के लिए 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने पति शिवम, ससुर रमेश, सास रीता और जेठ सत्यम पर रुचि की पिटाई करने के बाद शव फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया है। सतीश ने बताया कि रुचि का विवाह 29 अप्रैल 2017 को शिवम के साथ किया था। बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट तो कुछ और कह रहा
हरदोई। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि रुचि के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें रुचि ने लिखा है कि जो कुछ कर रही है उसके लिए वह खुद जिम्मेदार है। ससुराल में किसी को प्रताड़ित न करने और पति शिवम को बिल्कुल भी परेशान न करने की बात लिखी है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट की बात संज्ञान में आई है, लेकिन ये उन्हें नहीं मिला है। अगर मिलता है तो इसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed