फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Legislator to make fraudulent sale deed RAJESHWARI daughter Sue

फर्जी तरीके से बैनामा कराने पर विधायक राजेश्वरी की बेटी पर मुकदमा

Sat, 04 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 04 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Legislator to make fraudulent sale deed RAJESHWARI daughter Sue
काजलराज। - फोटो : amarujala

हरदोई। जमीन का फर्जी बैनामा कराने में सपा विधायक राजेश्वरी की बेटी समेत चार लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि मामला उजागर होने के बाद विधायक की बेटी ने रजिस्ट्री रद करा दी है। बैनामा करने वाले कथित व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


 देहात कोतवाली क्षेत्र के नन्हे गांव के मजरा पहल निवासी मुन्ने लाल पुत्र नंदा दिल्ली में नौकरी करता है। वह गांव की जमीन बंटाई पर दिया है। हफ्तेभर पहले मुन्ने दिल्ली से लौटा। उसके खेत में बोई सरसों की फसल विधायक राजेश्वरी के लोग कटवा रहे थे।
विज्ञापन


मुन्ने ने विरोध किया तो उन लोगों ने जमीन का विधायक की बेटी ओर से बैनामा कराने की जानकारी दी। इस पर उसने पुलिस से शिकायत की। शनिवार को मुन्ने लाल की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने विधायक की बेटी काजलराज, महोलिया निवासी विश्वनाथ शुक्ला, रामभरोसे वर्मा पुत्र किंदर निवासी मरकहा थाना टड़ियावां के अलावा मुन्नेलाल पुत्र नंदा बनकर फर्जी बैनामा करने वाले कथित व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक यह बात सामने आई है कि किसी दूसरे व्यक्ति ने मुन्नेलाल बनकर जमीन का बैनामा कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed